19 Apr 2024, 07:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल -डीजल में राहत, जानें भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 1:06PM | Updated Date: Apr 22 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में सोमवार को पांच से छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन डीजल के दाम में राहत मिली। हालांकि, आगे तेल के दाम बढ़ने के आसार दिख रहे हैं क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में जरबदस्त उछाल आया है। अमेरिका द्वारा ईरान से कच्चे तेल के निर्यात पर पूरी प्रतिबंध लगाने की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल के दाम में उछाल आया है। 
 
तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, और मुंबई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की, जबकि देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। हालांकि, तेल के दाम में आगे ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 74 डॉलर के ऊपर चला गया और डब्ल्यूटीआई का भाव भी 65 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई तेजी से भारतीय वायदा बाजार में भी कच्चे तेल के वायदा सौदों में तेजी का रुख बना हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »