24 Apr 2024, 11:20:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। विदेशों में पीली धातु में नरमी के बीच स्थानीय जेवराती मांग उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 175 रुपए की गिरावट में 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। स्थानीय बाजार में सुस्त ग्राहकी के बीच सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए फिसलकर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूरी मजबूती के साथ 26,400 रुपये पर टिकी रही। चांदी में भी नरमी रही। चांदी हाजिर 175 रुपए की गिरावट में 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 185 रुपए टूटकर 37,560 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी । सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »