29 Mar 2024, 06:14:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जलियांवाला बाग पर 100 रूपए का नया सिक्‍का जारी करेगा RBI

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 2:33PM | Updated Date: Apr 11 2019 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 वर्ष पूरे होने पर सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। इस सिक्के के अग्रभाग पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। सकी बाईं ओर परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘भारत’ शब्द और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में ‘इंडिया’शब्द होगा। सिंह शीर्ष के नीचे रुपए का प्रतीक और अंतरराष्ट्रीय अंकों में ‘100’ भी होगा।
 
सिक्के के पृष्ठ भाग पर जलियांवाला बाग नरसंहार के स्मारक का चित्र होगा। ऊपरी और निचली परिधि पर देवनागरी में ‘जलियांवाला बाग नरसंहार शताब्दि’ क्रमश: हिन्दी और अंग्रेजी में में लिखा होगा। स्मारक के नीचे अंतरराष्ट्रीय अंकों में सिक्का जारी करने का वर्ष ‘2019’ अंकित होगा।
 
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंजाब के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को हो रही एक जनसभा पर अंग्रेजों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इस घटना में बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए थे जिनमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी शामिल थीं। 35 ग्राम के इस सिक्के का बाहरी व्यास 4.4 सेंटीमीटर होगा। यह 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकेल और पांच प्रतिशत जस्ते की मिश्रधातु से बना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »