16 Apr 2024, 20:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

660 रूपए सस्‍ती हुई चांदी - सोना भी हुआ कमजोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 2:16PM | Updated Date: Apr 9 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से सोना 235 रुपए लुढ़ककर 32,980 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी 660 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ साढ़े तीन महीने के निचले स्तर 38,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई।
 
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर रहने से सोने में तेजी रही। सोना हाजिर 2.18 डॉलर चढ़कर 1,300.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा 2.50 डॉलर की बढ़त में 1,304.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर आंकड़े आने की वजह से डॉलर में नरमी आयी है। इससे सोना मजबूत हुआ है। डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और कीमत चढ़ती है। विदेशी बाजारों में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर की बढ़त में 15.24 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »