25 Apr 2024, 22:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रही विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज को विमान ईंधन की आपूर्ति शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाधित हुई, हालाँकि बाद में आपूर्ति बहाल हो गयी। एयरलाइंस को ईंधन की आपूर्ति करने वाली इंडियन आयल कॉर्पोरेशन के एक प्रवक्ता ने आपूर्ति रोके जाने की पुष्टि की।

उन्होंने यूनीवार्ता से कहा ‘‘पूरे देश में जेट एयरवेज को विमान ईंधन की आपूर्ति के लिए हमारा उनके साथ समझौता है। इसमें कुछ क्रेडिट सीमा की भी व्यवस्था है। जब बकाये की राशि उस क्रेडिट सीमा को पार कर जाती है तो हम आपूर्ति रोक देते हैं।’’ प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जेट एयरवेज को आपूर्ति रोकी गयी थी। बाद में आपूर्ति शुरू कर दी गयी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कैलेंडर वर्ष में सभी चार तिमाहियों में नुकसान उठाने वाली एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति अभी काफी खराब है। वह बैंकों के ऋण की किस्त, विमान का किराया, हवाई अड्डा शुल्क और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के साथ ही विमान ईंधन की कीमत चुकाने में भी मुश्किल का सामना कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »