16 Apr 2024, 10:13:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब फेक न्यूज की रियलटी चेक कीजिए लॉजिकली प्लेटफॉर्म पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 4:55PM | Updated Date: Apr 3 2019 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेक स्टार्टअप लॉजिकली ने फेक न्यूज और गलत जानकारी की रियलटी चेक के लिए भारत में अपनी वेबसाइट और ऐप बुधवार को लॉन्‍च किया। ब्रिटेन के इस स्टार्टअप के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरिक जैन ने यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि एक्सटेंडेड इंटेलिजेंस (ईआई) मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसोसिंग (एनएलपी) और मानवीय बौद्धिकता पर आधारित यह प्लेटफॉर्म आम लोगों को गलत जानकारी और उसके प्रसार को रोकने में मदद करता है। 
 
लॉजिकली ऐप एंड्रॉइड आधारित है। उन्होंने कहा कि लॉजिकली को विकसित करने में डाटा वैज्ञानिक, कोडर, डिजाइनर और पत्रकारों की टीम ने योगदान दिया है।  इंटरनेट पर फैलाई जानेवाली झूठी ख़बरों और जानकारी को रोक कर इंटरनेट को और अधिक विश्वसनीय बनाने के काम में लॉजिकली प्लेटफार्म यूजरों के लिए सरल फिल्‍टर के रूप में काम करता है ताकि उनको को निष्पक्ष, वास्तविक, विश्वसनीय और प्रामाणिक जानकारी जल्दी मिल सके।
 
उन्होंने कहा कि लॉजिकली कंटेंट के किसी भी हिस्से की सटीकता और विश्वसनीयता की पहचान करने के लिए डिजाइन किए गए एल्गोरिदम का उपयोग करता है। यह नेटवर्क की निगरानी करते समय और संदिग्ध पैटर्न की खोज करने के लिए सामग्री के प्रसार की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और अधिकार निर्धारित करने के लिए टेक्स्ट एनालिटिक्स, मेटाडाटा और संपादन के भाव को देखता है। लॉजिकली ईआई न्यूज एग्रीगेटर बनाया गया है जो समाचारों का व्यापक, गहन विश्लेषण कर उसकी विश्वसनीयता के बारे में बताता है। जैन ने कहा कि उनकी कंपनी भारत और ब्रिटेन में अपनी टीम का विस्तान करने पर काम कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »