20 Apr 2024, 19:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

माता वैष्‍णो देवी के भक्‍तों के लिए बुरी खबर - आरती करना हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 11:34AM | Updated Date: Apr 2 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के प्रांगण में रोजाना सुबह-शाम होने वाली दिव्य आरती में शामिल होने के लिए अब श्रद्धालुओं को दोगुना दाम अदा करना पड़ेगा। पहले श्रद्धालु इस अटका आरती में शामिल होने के लिए प्रति श्रद्धालु 1000 रुपये अदा करते थे। लेकिन अब श्रद्धालुओं को एक अप्रैल से 2000 रुपये प्रति श्रद्धालु अदा करना पड़ेगा। जिसकी घोषणा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कर दी है। 
 
इसके साथ ही मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों के समक्ष होने वाली दिव्य आरती का शुल्‍क भी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बढ़ा दिया है। आरती के दाम बढ़ाने पर श्रद्धालुओं ने नाराजगी भी जताई। इस दौरान दिल्‍ली से आए के के कुमार ने कहा, 'हमने कल भी और आज भी आरती की। लेकिन रेट बढा दिए गए हैं। ये गलत है। बोर्ड को इस पर सोचना चाहिए। वहीं कानपुर के विकास मल्‍होत्रा ने कहा कि एकदम से दोगुना दाम बढ़ाना ठीक नहीं है।  पहले से ही महंगाई है। ये धर्म की जगह है। ऐसा नही होना चाहिए। 
 
पंच धार वैष्णो देवी आए सोनू ठाकुर ने कहा,कल से हमें पता चला है कि आरती के रेट बढा दिए हैं।  हम कल सीईओ बोर्ड से मिलेंगे और इस पर बात करेंगे।  ऐसा नही होगा। हम विरोध करेंगे लेकिन पहले उनसे मिलकर बात करेंगे और हल निकालने की कोशिश करेंगे। बता दें कि देश भर से यात्री माता के दर्शन के लिए आते हैं। हर रोज लगभग 30 से 40 लोग दर्शन करते हैं। अटका आरती के लिए लोगों को टिकट तक नही मिल पाता है क्योंकि इतनी जगह नहीं होती। लेकिन अब रेट बढने से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। वही श्राईन बोर्ड के सीईओ ने कहा है कि ये पैसा श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »