29 Mar 2024, 19:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट - जानें भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 3:25PM | Updated Date: Apr 1 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 85 रुपए लुढ़ककर 32,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 20 रुपए की गिरावट में 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। शेयर बाजारों में तेजी के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी रही। सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत की गिरावट में 1,290.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस एक समय यह तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,286.35 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था।
 
जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.90 डॉलर टूटकर 1,295.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.2 प्रतिशत की नरमी के साथ 15.11 डॉलर प्रति औंस बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि मार्च में चीन का औद्योगिक उत्पादन चार महीने में पहली बार बढ़ा है। इससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी आयी है और सोने की चमक घटी है। आम तौर पर शेयर बाजार और पीली धातु में व्युत्क्रमानुपाति संबंध होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »