28 Mar 2024, 14:49:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार नौ महीने के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 6:25PM | Updated Date: Mar 29 2019 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठे सप्ताह तेजी रही और 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 1.03 अरब डॉलर बढ़कर 406.67 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का नौ महीने का उच्चतम स्तर है। पिछले साल 22 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 407.82 अरब डॉलर रहा था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.03 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 378.81 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.41 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 15 लाख डॉलर घटकर 2.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार सात लाख डॉलर घटकर 1.46 अरब डॉलर रह गया। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »