19 Apr 2024, 11:41:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब छाछ और लस्सी भी बेचेगी कोका कोला - जल्‍द पना भी करेगी लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 12:26PM | Updated Date: Mar 29 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोका कोला भारत को लेकर अपनी योजना में बड़ा बदलाव कर रही है। कंपनी ने जलजीरा लॉन्च कर दिया है। वहीं गर्मियों में आम पना लॉन्च करने की योजना है। इसके अलावा कोका कोला दूध दही से बने प्रोडक्ट भी कंपनी ला रही है।
 
ब्लूमबर्ग के मुताबिक कोका कोला 2020 तक छाछ और लस्सी भी बेचने की योजना बना रही है। ये बात भारत और दक्षिण पश्चिम एशिया के प्रमुख टी कृष्णकुरमार ने कही है। भारतीय ग्राहक अब हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इस कारण वो शुगर फ्री प्रोडक्ट ज्यादा खरीद रहे हैं।
कंपनी भारत के मुताबिक ड्रिंक लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। पिछले 3 साल में इन प्रोडक्ट की बिक्री 32 फीसदी बढ़ी है। अभी तक इस सेगमेंट में ज्यादा बड़ी कंपनियां काम नहीं कर रही है। कृष्णकुमार ने कहा कि भारत में 29 राज्य है जो 29 देश के बराबर है। लोग अलग-अलग भाषा बोलते हैं। इनके खानपान की आदतें भी अलग-अलग हैं। 
 
कोका कोला की इस सेगमेंट में बंगलौर की हेक्टर बेवरेजेस, मुंब की एक्सोटिक फ्रुजुस और राजस्थान की जयंति ग्रुप से कंपीटिशन की है। केपीएमजी के पार्टनर हर्ष राजदान के मुताबिक सालों पहले पेप्सी और कोक का आपस में कंपीटिशन था। अब इनको हर किसी से कंपीट करना है। अभी दूध के प्रोडक्ट में अमूल नंबर वन पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »