25 Apr 2024, 19:19:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

दुनिया में सबसे तेज गति बढ़ने वाली भारतीय अर्थव्यवस्था:आईएमएफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 9:03PM | Updated Date: Mar 22 2019 9:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष  ने कहा है कि आर्थिक सुधारों की बदौलत पिछले पांच साल के दौरान सात प्रतिशत की विकास दर के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रही है। आईएमएफ के संचार विभाग के निदेशक गैरी राइस ने कल यहां एक कार्यक्रम में कहा कि आर्थिक विकास दर बनायें रखने की भारत को अभी और अधिक आर्थिक सुधार करने की जरुरत है। उन्होने कहा कि उच्च विकास दर बनायें रखने के लिए आर्थिक सुधारों को जारी रखने की आवश्यकता है।
 
इससे भारत अपनी भौगोलिक स्थिति का और ज्यादा लाभ उठा सकेगा। न्होने कहा कि भारत को बैंकों की स्थिति सुधारने और केंद्र तथा राज्यों के स्तर पर वित्तीय समावेशन जारी रखने पर जोर देना होगा। राइस ने कहा कि अगले महीने विश्व बैंक की बैठक से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर एक रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसमें भारत के बारे में विस्तृत ब्यौरा दिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »