25 Apr 2024, 22:16:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नीरव मोदी के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट जारी - जल्‍द होगा गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 11:47AM | Updated Date: Mar 19 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंदन की एक अदालत ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया, धनशोधन के एक मामले में नीरव को प्रत्यर्पित करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध के जवाब में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया, जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वॉरंट जारी किए जाने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है। वारंट कुछ दिन पहले जारी किया गया।
 
बाद में ईडी को सूचित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जाएगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी। लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने नीरव के खिलाफ एक प्रत्यर्पण वॉरंट जारी किया है, जिससे उसकी गिरफ्तारी लगभग तय है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »