20 Apr 2024, 19:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रायपुर, गोरखपुर से नई उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 2:35PM | Updated Date: Mar 15 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्रियों की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने रायपुर और गोरखपुर से तीन नये मार्गों समेत अप्रैल में सात मार्गों पर 14 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।
 
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वह रायपुर-चेन्नई, गोरखपुर-हैदराबाद और गोरखपुर-कोलकाता मार्गों पर पहली बार उड़ानें शुरू करेगी। इसके अलाव वह चेन्नई-त्रिवेंद्रम् और बेंगलुरु-उदयपुर मार्गों पर दूसरी, बेंगलुरु-मेंगलुरु मार्ग पर चौथी और बेंगलुरु-चेन्नई मार्ग पर नौवीं उड़ान शुरू करेगी। इन मार्गों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट तथा अन्य माध्यमों से टिकट बुक करा सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »