28 Mar 2024, 15:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी 410 रुपए सस्ती, सोना 15 रुपए फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 3:31PM | Updated Date: Mar 14 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 15 रुपये फिसलकर 33,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चाँदी भी 410 रुपये लुढ़ककर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। लंदन का सोना हाजिर 7.85 डॉलर लुढ़ककर 1,301.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,302.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे सोने की माँग घटती है और कीमत में गिरावट आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.15 डॉलर लुढ़ककर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »