24 Apr 2024, 21:54:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विस्तारा की फ्लाइट में महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा सैनिटरी पैड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 2:20PM | Updated Date: Mar 7 2019 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी विस्तारा उसकी घरेलू उड़ान सेवाओं में महिला यात्रियों के अनुरोध करने पर उन्हें मुफ्त में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएगी। इसकी शुरुआत कंपनी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से करने जा रही है। विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का जॉइंट वेंचर है। ऐसी सुविधा देने वाली विस्तारा देश की पहली विमानन कंपनी है।
 
विस्तारा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि विमान में 'आईएसओ 9001: 2015' गुणवत्ता मानक वाले पर्यावरण अनुकूल और जैविक सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे। ये सैनिटरी पैड प्लास्टिक, विषैले पदार्थों और परफ्यूम से रहित होंगे। कंपनी ने कहा कि इस शुक्रवार से विमान में लोगों को जागरूक करने के लिए इस संबंध में घोषणा की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »