23 Apr 2024, 13:22:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिगो का होली स्पेशल ऑफर - मात्र 899 रुपए में करें हवाई सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 3:15PM | Updated Date: Mar 5 2019 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लो कॉस्ट एयरलाइंस इंडिगो एयरलाइंस ने होली के अवसर पर अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर तीन दिन की विशेष सेल की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत 5 से 7 मार्च, 2019 के बीच किफायती दरों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्लेन टिकट बुक किए जा सकते हैं। ये सेल 19 मार्च से 28 सितंबर, 2019 के दौरान की यात्राओं पर लागू है।
 
इस ऑफर के अंतर्गत घरेलू उड़ानों की शुरुआत 899 रुपये से हो रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत 3,399 रुपये से हो रही। ऑफर में बताई गई टिकट की सभी कीमतें ऑल-इन्क्लूसिव हैं। यानी आपसे अलग से कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। ये सेल 19 मार्च से 28 सितंबर, 2019 के दौरान की यात्राओं पर लागू है। इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसकी यात्री बाजार में हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »