28 Mar 2024, 22:59:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

450 रुपए सस्‍ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 5:02PM | Updated Date: Feb 28 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही बड़ी गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 450 रुपए लुढ़ककर दो सप्ताह के निचले स्तर 34,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 425 रुपए की गिरावट में 41,050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। डॉलर में आई गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना बुधवार को दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया। इसका असर गुरुवार को स्थानीय बाजार पर देखा गया। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर गुरुवार को थोड़े सुधार के साथ 3.25 डॉलर की बढ़त में 1,324.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,324.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिका और चीन के बीच वार्ता में कुछ हल निकलने की उम्मीद में बुधवार को डॉलर में मजबूती आने से पीली धातु पर दबाव रहा। गुरुवार को हालांकि शुरुआती तेजी के बाद डॉलर टूट गया। इससे सोने में कुछ चमक लौटी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 15.78 डॉलर प्रति औंस रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »