19 Apr 2024, 10:32:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

195 रूपए सस्‍ती हुई चांदी - सोने के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 4:10PM | Updated Date: Feb 26 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए लुढ़ककर 34,530 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 195 रुपए फिसलकर 41,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.20 डॉलर फिसलकर 1,325.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.4 डॉलर की गिरावट में 1,327.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर लुढ़ककर 15.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन की बातचीत के प्रति बाजार में सकारात्मक रुख रहने से निवेशकों का रूझान सुरक्षित निवेश में घट गया है, जिससे पहली धातु की चमक फीकी पड़ गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »