29 Mar 2024, 19:03:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पीएनबी में होगी पांच हजार कर्मियों की भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2019 7:03PM | Updated Date: Feb 5 2019 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चार से पांच हजार कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनायी है। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने मंगलवार को यहां तिमाही वित्तीय लेखा जोखा पेश किए जाने के मौके पर यह जानकारी देते हुये कहा कि इसकी तैयारी चल रही है और शीघ्र ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी।
 
कुछ शाखाओं में कैश काउंटरों की संख्यायें घटनाये जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि काउंटरों को तर्क संगत बनाया गया है। इसके बावजूद कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है बल्कि प्रदर्शन को उत्पादकता से जोड़े जाने के बाद से इसमें सुधार हुआ है। ग्राहकों की शिकायतों में कमी आयी है और कारोबार बढ़ा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »