19 Apr 2024, 17:13:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

250 महंगा होकर 34 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी हुई सस्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2019 4:44PM | Updated Date: Feb 1 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच वैवाहिक जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 250 रुपये चमककर 34,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी 50 रुपए की गिरावट के साथ 41,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर मुनाफावसूली के दबाव में 2.38 डॉलर लुढ़ककर 1,318.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर की गिरावट में 1,322.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने और मुनाफावसूली के दबाव में पीली धातु पर वैश्विक बाजारों में दबाव रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर लुढ़ककर 15.92 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »