20 Apr 2024, 14:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2019 11:37AM | Updated Date: Feb 1 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। पेट्रोल दिल्ली और मुंबई में 15 पैसे, कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है।
 
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 70.94 रुपए, 73.04 रुपए, 76.57 रुपये और 73.64 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों में डीजल के भाव भी घटकर क्रमश: 65.71 रुपए, 67.49 रुपए, 68.81 रुपए और 69.41 रुपए प्रति लीटर पर हो गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 61 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »