28 Mar 2024, 17:30:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना सात साल, चाँदी सात माह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 5:05PM | Updated Date: Jan 28 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के सात महीने के उच्चतम स्तर पर बने रहने और वैवाहिक जेवराती ग्राहकी बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 350 रुपए की छलाँग लगाकर करीब सात साल के उच्चतम स्तर 33,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया। सिक्का निर्माताओं की माँग निकलने से चाँदी भी 850 रुपए की जबरदस्त उछाल के साथ सात माह के उच्चतम स्तर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली के दबाव में लंदन का सोना हाजिर 2.05 डॉलर की गिरावट के साथ 1,300.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, लेकिन यह अब भी सात माह के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.6 डॉलर की बढ़त में 1,299.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आगामी 29 और 30 जनवरी को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने की अधिक संभावना है, जिससे निवेशकों का रुझान पीली धातु की ओर बढ़ा है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से भी इसके दाम को समर्थन मिला है। विदेशों में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर बढ़कर 15.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »