28 Mar 2024, 22:56:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दक्षिण भारत में अपनी पैठ बढ़ाते हुए शुक्रवार से केरल के कन्नूर से उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह 25 जनवरी से घरेलू मार्गों पर तथा 15 मार्च से अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कन्नूर से उड़ान शुरू करेगी। उसने कन्नूर से बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गोवा और हुबली को जोड़ने की बात कही है। इसमें 31 मार्च से गोवा के लिए दूसरी उड़ान भी शुरू की जायेगी। 
 
अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर 15 मार्च से कुवैत के लिए सप्ताह में छह दिन और दोहा के लिए दैनिक उड़ान शुरू की जायेगी। कन्नूर केरल में उसका चौथा गंतव्य है। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के साथ पश्चिम एशिया के लिए उसकी दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़कर 66 हो जायेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »