19 Apr 2024, 08:10:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 40 रुपए महंगा - चांदी स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 2:42PM | Updated Date: Jan 21 2019 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही घटबढ़ के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 40 रुपए चमककर 33,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी के सामान्य रहने से चांदी 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर की तेजी के साथ 1,282.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.4 डॉलर लुढ़ककर 1,282.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने के फैसले की संभावना ने पीली धातु की चमक तेज कर दी है लेकिन दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर टिके रहने से इस पर दबाव बना हुआ है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.31 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »