19 Apr 2024, 05:43:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 2.68 अरब डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 11:53AM | Updated Date: Jan 13 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 04 जनवरी को समाप्त सप्ताह में लगातार तीसरी साप्ताहिक तेजी दर्ज करता हुआ 2.68 अरब डॉलर बढ़कर 396.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 28 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 11.64 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.40 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक के आँकड़ों के अनुसार, 4 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.21 अरब डॉलर बढ़कर 370.29 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार 46.55 करोड़ डॉलर बढ़कर 26.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि मामूली गिरावट लेकर 2.63 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार भी मामूली घटकर 1.46 अरब डॉलर पर रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »