28 Mar 2024, 23:30:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

भारत में दो संयंत्र बंद करेगा फाइजर, 1700 कर्मचारियों पर तलवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 4:10PM | Updated Date: Jan 10 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर गिरती मांग के कारण भारत में अपने दो संयंत्रों को बंद कर रही है। कंपनी ने आज बताया कि ये संयंत्र तमिलनाडु और महाराष्ट्र में हैं, जिनमें करीब 1,700 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने पाया कि इन संयंत्रों में निर्मित दवाओं की माँग कम होने के  कारण लंबे समय से कंपनी को अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
 
 तमिलनाडु के संयंत्र में सेफलोस्पिरीन, पेनेम्स और पेनीसिलीन के इंजेक्शन बनाये जाते हैं। महाराष्ट्र स्थित इकाई चेन्नई संयंत्र को कुछ खास उत्पादों की आपूर्ति करती है। इन दोनों संयंत्रों में निर्मित दवायें भारतीय बाजार में नहीं बेची जाती हैं।
 
फाइजर ने जेनरिक इंजेक्शन और बायोटेक दवाओं के पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिये वर्ष 2015 में हॉस्पीरा इंक से इन संयंत्रों को खरीदा था। फाइजर इसके अलावा चेन्नई में स्थित हॉस्पीरा की एक प्रयोगशाला को भी बंद कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »