29 Mar 2024, 18:48:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगा ब्रेक - आज हुआ इतना महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2019 11:32AM | Updated Date: Jan 10 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलू स्तर पर नजर आने लगा है। तीन दिन तक टिके रहने के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में देशभर में 28 से 42 पैसे का उछाल आया। दिल्ली में पेट्रोल 68.88 रुपए और डीजल 62.53 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल का दाम 37 पैसे बढ़कर 74.53 रुपए और डीजल 31 पैसे की वृद्धि से 65.43 पैसे प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में दाम क्रमश: 71.01 रुपए 64.30 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। चेन्नई में कीमत क्रमश: 71.47 और 66.01 रुपए प्रति लीटर रहे। गुरुग्राम में पेट्रोल 70.12 रुपये और डीजल 62.79 रुपए प्रति लीटर रहे। नोएडा में दाम क्रमश: 69.79 रुपए और 62.18 रुपए प्रति लीटर रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »