28 Mar 2024, 17:28:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 110 रुपए चमका - चांदी 300 रुपए हुई महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 3:43PM | Updated Date: Jan 9 2019 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच वैवाहिक जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रुपए महंगा होकर 32,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 300 रुपए की तेजी में 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका का मार्च सोना वायदा भी 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,283.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस बीच चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर फिसलकर 15.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच वार्ता तीसरे दिन जारी रहने की खबरों से निवेशक व्यापार समझौते को लेकर अधिक आशांवित हुये हैं जिससे पीली धातु की चमक फीकी पड़ गयी है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती का दबाव भी सोने की कीमतों पर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »