23 Apr 2024, 11:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

GST काउंसिल की बैठक कल - मिल सकती है बड़ी राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 3:10PM | Updated Date: Jan 9 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनावी साल में आम आदमी को गुरुवार को एक और बड़ी राहत मिल सकती है। खबर है कि जीएसटी (GST) काउंसिल की 10 जनवरी को हाेने वाली बैठक में सरकार अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट पर टैक्स में बड़ी राहत देते हुए इसे 5 फीसदी कर सकती है। अभी अंडर कंस्ट्रक्‍शन फ्लैट और मकानों पर 12 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है। 
 
इससे मकान सस्ते हो जाएंगे, यानी आम आदमी के लिए मकान का सपना पूरा करना आसान हो जाएगा। जीएसटी काउंसिल ने अपनी 22 दिसंबर 2018 की बैठक में 23 वस्तुओं पर टैक्स की दर हो घटाया था। इसमें कई वस्तुएं 28 फीसदी टैक्स के दायरे में थीं। 10 जनवरी 2019 को होने वाली जीएसटी काउंसिल की 32वीं बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। इसके अलावा इसमें राज्यों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »