29 Mar 2024, 06:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हड़ताल के कारण आज से दो दिन बंद रहेंगे बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2019 12:38PM | Updated Date: Jan 8 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में विभिन्न ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के चलते आज और कल दो दिन सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों में कामकाज प्रभावित होगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक वी के शर्मा ने बताया कि केंद्रीय श्रमिक संगठनों और अन्य स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों के आह्वन पर केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ और नौ जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की जा रही है। इसी के चलते दो दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित होगा।
 
हड़ताल के दौरान बैंककर्मी रैली और सभा का आयोजन करेंगे। बैंककर्मियों ने इसके पहले दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में भी दो दिन हड़ताल की थी। इस हड़ताल और अन्य अवकाशों के चलते बैंकों में करीब छह दिनों तक कामकाज प्रभावित रहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »