28 Mar 2024, 17:19:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पीएनबी घोटाला : ईडी मेहुल ने चौकसी की थाईलैंड की फैक्टरी को किया कुर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2019 11:24AM | Updated Date: Jan 5 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की कंपनी गीतांजलि समूह की थाईलैंड में स्थित तेरह करोड़ रुपए कीमत की एक फैक्ट्ररी को कुर्क कर लिया है। यह कुर्की दो अरब डॉलर के कथित पीएनबी घोटाले के मामले में की गई है। ईडी ने कहा कि उसने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत एब्बेक्रेस्ट लि. की फैक्ट्ररी की कुर्की के लिए आदेश जारी किया है। 
 
यह है मामला
एब्बेक्रेस्ट लि. गीताजंलि समूह की  कंपनी है। ईडी ने एक बयान में कहा कि जांच से पता चला कि एब्बेक्रेस्ट (थाईलैंड) 92.3 करोड़ रुपये तक के उन गारंटी पत्रों की लाभार्थी थी जो पीएनबी की ओर से फर्जी  तरीके से जारी किए गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »