20 Apr 2024, 08:03:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्‍द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा RBI

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2018 2:20PM | Updated Date: Dec 25 2018 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करने जा रहा है। इस बात की जानकारी केंद्रीय बैंक के एक डॉक्युमेंट के जरिए दी गई है। 20 रुपए का यह नया नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7वां नोट होगा। बता दें कि रिजर्व बैंक अभी तक 200, 2000 रुपए के अलावा 10, 50, 100 और 500 रुपये के नए नोटों को पहले ही बाजार में ला चुका है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 रुपए के नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत का फोटो लगाया जा सकता है। यह इमारत महाराष्ट्र की अजंता की गुफा हो सकती है। अजंता की गुफा यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर के रूप में घोषित की गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 20 रुपए का यह नया नोट पुराने के मुकाबले करीब 20 फीसदी छोटा होगा। 
 
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। नए लुक वाले नोटों को महात्मा गांधी (नई) सीरीज के तहत नवंबर 2016 से पेश किया जा रहा है। ये पहले जारी किए गए नोटों की तुलना में आकार और डिजाइन में भिन्न हैं। 500 और 1000 रुपए के प्रतिबंधित नोटों के अलावा पुरानी सीरीज के तहत जारी किए गए सभी नोट भी मान्य होंगे। RBI आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2016 तक 20 रुपए के नोटों की संख्या 4.92 अरब थी, जो मार्च 2018 तक 10 अरब हो गई। यह चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 फीसदी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »