28 Mar 2024, 22:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 12:29PM | Updated Date: Dec 4 2018 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस ने ईरान के मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की निंदा की है और इस कदम को उत्तेजक और अस्थिर करने वाला बताया। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, 'फ्रांस इस तथ्य से चिंतित है कि गत शनिवार को ईरान ने एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह इन उत्तेजक और अस्थिर करने वाले कार्रवाई की निंदा करता है।'
 
प्रवक्ता ने बताया कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प 2231 का पालन नहीं किया और फ्रांस ने इस बात पर बल देते हुए ईरान से बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण से संबंधित सभी गतिविधियों को तुरंत रोकने का आग्रह किया। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शनिवार को कहा कि ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संकल्प 2231 का उल्लंघन कर एक मध्यम श्रेणी का बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
 
राष्ट्र सुरक्षा परिषद संकल्प 2231, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम किसी प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइलों से संबंधित किसी भी गतिविधि पर प्रतिबंध लगाता है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने पोम्पियो के इन बयानों का खंडन किया कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम कथित रूप से संयुक्त राष्ट्र संकल्प का उल्लंघन किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »