29 Mar 2024, 02:43:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गूगल मैप में अयोध्या की जगह लिखा- मंदिर यहीं बनेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2018 9:57AM | Updated Date: Dec 3 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया यूजर्स शनिवार को तब हैरान हो गए जब उन्हें अपने टाइमलाइन पर गूगल मैप का एक स्क्रीनशॉट दिखा, जिसमें अयोध्या की एक जगह पर लिखा था- मंदिर यहीं बनेगा। इसके बाद गूगल मैप पर सर्च करने पर भी उन्हें ये लोकेशन मिला।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर यहीं बनेगा मार्कर अयोध्या की विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद वाली जगह पर लगाया गया था। हालांकि, अब इसे मैप से हटा लिया गया है। विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने के लिए राइट विंग संगठनों के लोग दशकों से मंदिर यहीं बनाएंगे स्लोगन का इस्तेमाल करते रहे हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने यूजर्स द्वारा किए गए एडिट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और इश्यू को फिक्स करने की बात कही है। इससे पहले राम जन्मभूमि सर्च करने पर यह लोकेशन आता था। बता दें कि राम जन्म भूमि से जुड़ा केस फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अगले साल अब इस मामले में सुनवाई तय की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »