29 Mar 2024, 21:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में लोपेज ओब्राडोर ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2018 3:09PM | Updated Date: Dec 2 2018 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने शनिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। ओब्राडोल शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार 11 बजकर 14 मिनट पर निवर्तमान राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो के साथ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उन्होंने पांच सौ डेप्यूटीज, 128 सीनेटरों और देश-विदेशों के विशेष अतिथियों की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपने पहले संबोधन में श्री ओब्राडोर ने कहा कि भ्रष्टाचार देश के लिए त्रासदी है और इसका समाधान किया जाना मेक्सिको के विकास के लिए जरुरी है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वह किसी को भी देश के खजाने को लूटने की इजाजत नहीं देंगे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »