29 Mar 2024, 02:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंतरिक्ष से लैंडमाइंस भी खोजेगा नया सैटेलाइट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2018 9:55AM | Updated Date: Dec 1 2018 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कुछ महीने पहले ओडिशा में स्निफर डॉग्स और मेटल डिटेक्टर्स ने मॉर्निंग ड्रिल पर निकले सीआरपीएफ जवानों के एक ग्रुप को शक्तिशाली लैंडमाइंस से बचा लिया। एक स्टडी के मुताबिक पिछले 17 सालों में मिलिटरी जवानों समेत 3700 से अधिक लोग लैंडमाइंस के ऊपर आने की वजह से मारे जा चुके हैं लेकिन अब आगे शायद अपनों की कीमती जिंदगी बचाई जा सकेगी।

इसरो ने पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) सी-43 द्वारा 31 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसमें भारत का हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट भी शामिल है। यह अंतरिक्ष में 600 किमी से भी अधिक ऊंचाई से लैंडमाइंस मैपिंग करने में सक्षम होगा।

इसका कैमरा इतना शक्तिशाली है कि यह कीचड़ या बर्फ पर टायरों के निशान, स्वस्थ व खराब फसलों में फर्क और जमीन में छिपे खनिजों को भी खोज सकता है। अब तक अमेरिका और चीन जैसे कुछ देशों ने ही हाइपरस्पेक्ट्रल जैसी तकनीक को अपने सैटेलाइट में शामिल किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »