29 Mar 2024, 14:23:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब : पठानकोट में सेना की वर्दी में घूमते पकड़े गए 4 संदिग्ध, स्कॉर्पियो मे थे सवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 3:48PM | Updated Date: Nov 30 2018 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पंजाब के पठानकोट से पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। वह पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर भारतीय सेना की वर्दी में घूमते दिखाई दिए थे। पुलिस नाकेबंदी पर चैकिंग कर रही थी, इस दौरान ये पकड़ में आए हैं। खबर है कि चारों संदिग्ध भारतीय सेना की वर्दी में थे। 
 
चारों संदिग्ध हिमाचल प्रदेश के नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पुलिस अभी भी इनसे पूछताछ कर रही है। कुछ दिनों पहले दिनों अमृतसर के एक गांव में ग्रेनेड धमाका होने के बाद पुलिस ने राज्य में चौकसी बढ़ा दी है। पहले भी राज्य में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां कश्मीर या अन्य राज्यों से गाड़ी लेकर संदिग्ध लोग पंजाब की ओर घुस आए हैं। 14 नवंबर को भी जम्मू-पंजाब बॉर्डर पर इनोवा में 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। ये चारों जम्मू से इनोवा छीन कर भागे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »