19 Apr 2024, 16:39:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जी-20 : एंजेला मर्केल के विमान में गड़बड़ी - हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 11:40AM | Updated Date: Nov 30 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के विमान की तकनीकी गड़बड़ी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके कारण वे जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। मर्केल गुरुवार रात को दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए अर्जेटीना जा रही थीं।
 
सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया कि विमान की कोलोन में सुरक्षित लैंडिंग की गई। इस देरी की वजह से मर्केल की कई बैठकों को पुनर्निर्धारित किया गया। विमान में सवार एक रिपोर्टर ने कहा कि वे नीदरलैंड्स के ऊपर उड़ान भर रहे थे कि तभी उन्हें बताया गया कि विमान में इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल हो गया है और वे कोलोन हवाईअड्डे पर लैंड कर रहे हैं। जर्मन मीडिया का कहना है कि चांसलर और उनकी सरकार के वित्त मंत्री, ओलाफ स्कॉल्ज शुक्रवार को अर्जेटीना पहुंच सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »