16 Apr 2024, 22:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस ने यूक्रेन के नौसेना के तीन जहाजों पर किया कब्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 3:36PM | Updated Date: Nov 26 2018 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस ने यूक्रेन की नौसेना के तीन जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन के जहाजों ने अवैध रूप से उसकी जल सीमा में प्रवेश किया था, जिसके बाद उसने यह कार्रवाई की। रूस की फेडरल सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। 
 
एफएसबी के मुताबिक यूक्रेन की नौसेना के बर्दयास्क, निकोपोल और यानी कापू नामक जहाजों ने रविवार को काला सागर में गैरकानूनी रूप से रूस की जल सीमा में प्रवेश किया जिसके बाद इन तीनों जहाजों को हिरासत में ले लिया गया।  इस घटना से दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव और बढ़ गया है। इस घटना के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद (एनएसडीसी) के सचिव ओलेक्जेंडर तुर्चनोव ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही एक आपात बैठक बुलाई जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »