18 Apr 2024, 05:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में खराब मौसम के कारण 1600 उड़ाने रद्द, 1500 विलंब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 3:34PM | Updated Date: Nov 26 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में खराब मौसम के कारण 1600 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है और करीब 15 सौ से अधिक विमान विलंब से उड़ान भरेंगे। ‘फ्लाइट अवेर वेबसाइट’ के अनुसार मौसम विभाग की बर्फीली तूफान की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया है और विमानों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सोमवार को यह तूफान देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि सर्वाधिक 770 उड़ानों को शिकागो के ओ’ हरे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रद्द किया गया है जबकि कांस सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई पर 187 और 124 उड़ानों को शिकागो मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रद्द किया गया है।
 
सीएनएन ब्रोडकास्टर के अनुसार जिस क्षेत्र में इस तूफान की भविष्यवाणी की गई उसमें एक करोड़ 40 लाख लोग रहते हैं और कांस, मिसौरी,नेब्रास्का तथा इओवा में दो  करोड़ की आबादी बसती है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्ति किया है कि अमेरिका के मध्य पश्चिम क्षेत्र में छह से 10 इंच तक बर्फ पड़ सकती है और अन्य राज्यों में करीब 12 इंच बर्फ गिर सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »