25 Apr 2024, 18:02:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान का पुलिस काफिले पर हमला - 22 अधिकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 1:17PM | Updated Date: Nov 26 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी इलाके में आतंकवादी संगठन तालिबान ने सुरक्षा काफिले पर सोमवार को  हमला कर दिया जिसमें 22 पुलिस अधिकारी मारे गये तथा पांच अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। पाजवोक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान आतंकवादियों की ओर से घात लगाकर किए गए इस हमले में 22 पुलिस अधिकारियों का घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
 
घायल पांच अधिकारियों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है। अभीतक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »