28 Mar 2024, 18:50:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ने दी 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 12:41PM | Updated Date: Nov 26 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26/11 हमले पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, मुंबई में भयावह 26/11 के आतंकवादी हमलों में अपनी जान गंवा चुके लोगों को श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिवारों के साथ हमारी एकजुटता। उन्होंने लिखा, आभारी देश हमारी बहादुर पुलिस और सुरक्षा बलों के आगे झुकता है जिन्होंने मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ाई की।
 
मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा - संविधान दिवस पर हम अपने संविधान सभा में सेवा करने वाले महान लोगों के उल्लेखनीय योगदान को गर्व के साथ याद करते हैं। हमें अपने संविधान पर गर्व है और इसमें शामिल मूल्यों को बनाए रखने के लिए हम अपनी वचनबद्धता दोहराते हैं। संविधान दिवस (राष्ट्रीय कानून दिवस) हर साल 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने के लिए मनाया जाता है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था। मोदी सरकार ने 26 नवंबर को सरकारी अधिसूचना के जरिये संविधान दिवस के रुप में घोषित किया है।
 
वहीं रामनाथ कोविंद ने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि आज से 10 वर्ष पहले मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों से प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों को हम याद करते हैं। अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को हमारा नमन। न्याय को सुनिश्चित करने और आतंकवाद को परास्त करने के लिए भारत पूर्णतया प्रतिबद्ध है।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »