29 Mar 2024, 19:21:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर अमेरिका का बड़ा ऐलान - देगा 35 करोड़ का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 10:50AM | Updated Date: Nov 26 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। मुंबई आतंकी हमले की आज 10वीं बरसी है। इस हमले में लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले करके 166 लोगों को मार दिया था। हमले के दौरान मरने वालों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। आज इस आतंकी हमले की 10वीं बरसी पर अमेरिकी राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने भारत के प्रति हमदर्दी जताते हुए एक बड़ी घोषणा की है।
 
पोम्पियो ने घोषणा की है कि मुंबई हमले से संबंधित कोई भी जानकारी देने और  हाफिज सईद, जकीउर्रहमान लखवी को पकड़वाने वाले व्यक्ति को अमेरिकी सरकार 50 लाख अमेरिकी डॉलर यानि (35 करोड़ रुपए) का इनाम देगी।  अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हमले के दोषियों का अब तक न पकड़ा जाना अपनों को खोने वालों का अपमान है। सभी देशों और खासकर पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव के तहत वे इस हमले के दोषियों को सजा दिलवाए।
 
पोम्पियो ने कहा, 'मुंबई में आतंकी हमले के 10 साल पूरे होने पर संयुक्त राज्य अमेरिका और सभी अमेरिकी नागरिकों की ओर से मैं भारत के नागरिकों और मुंबई शहर के प्रति सहानुभूति जाहिर करता हूं। 26/11 हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »