24 Apr 2024, 14:02:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विफलता छिपाने के लिए भाजपा उठा रही राममंदिर मुद्दा : मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 1:19PM | Updated Date: Nov 25 2018 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारें अपने वादे पूरे करने में विफल रही हैं और इसे छिपाने के लिए राम मंदिर का मुद्दा उठाया जा रहा है। मायावती ने कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र में पांच साल पूरे करने वाली है, लेकिन उसने 50 प्रतिशत वादे भी पूरे नहीं किये हैं, इसलिए आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा और उसके सहयोगी संगठन राम मंदिर का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी वर्ष 2014 में किए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। मोदी जानते यह हैं और उन्हें लग रहा है कि वह सत्ता में वापस नहीं आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »