19 Apr 2024, 18:53:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्हेल भी गाते हैं गाना, चुनते हैं ऐसे सॉन्‍ग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 12:40PM | Updated Date: Nov 22 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। क्या व्हेल भी गाना गाते हैं? शायद ये बात कई लोगों को पता नहीं होगी। लेकिन वे न सिर्फ गाते हैं बल्कि वे अपने लिए आसान गाना चुनते हैं ताकि उनके समुदाय के लिए उस गाने को याद करने में आसानी हो। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आॅस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी और स्कॉटलैंड की सेंट एंड्रयूज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कोई 13 सालों तक विभिन्न प्रजातियों पर अध्ययन करने के बाद इस प्रक्रिया को सांस्कृतिक क्रांति करार दिया है।
 
उन्होंने पूर्वी आॅस्ट्रेलिया के 95 नर व्हेल पर शोध किया है जिस दौरान पता चला कि वे समूह में कोई एक गाना बदलता है और पूरा समूह उस गाने को जल्द ही सीख लेता है। वैज्ञानिकों का यह शोध रॉयल सोसायटी प्रोसिडिंग्स में प्रकाशित हुआ है। यह जानकारी बफैलो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की उस खोज के महज 5 महीने बाद आई है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि व्हेल जगह और दूसरे जीवों का पता लगाने के लिए गाते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »