19 Apr 2024, 13:50:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकी हमलों से बचने के लिए पाकिस्तान में मोबाइल सेवाएं ठप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 11:33AM | Updated Date: Nov 22 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले के बीच ईद मिलाद उन नबी के जश्न के दौरान बुधवार को पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में मोबाइल फोन सेवाएं बाधित रहीं। ऐसा आतंकी हमलों से बचने के लिए किया गया। अफगानिस्तान के काबुल में मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जिनमें ज्यादातर धर्मगुरु थे। अधिकारियों ने कहा कि ईद मिलाद उन नबी के मौके पर किसी हादसे से बचने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त किया गया।
 
इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध तो रहीं लेकिन इनमें बीच-बीच में तकनीकी दिक्कतें आती रहीं। आतंकवादी कई बार उपकरणों में विस्फोट करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। पाकिस्तान में ईद मिलाद उन नबी पर दिन की शुरुआत इस्लामाबाद में 31 तोपों तथा सभी प्रांतीय राजधानियों में 21 तोपों की सलामी से हुई। मस्जिदों में सुबह विशेष नमाज पढ़ी गई। इसके साथ, जुलूस, धार्मिक गीत, भाषण और मुफ्त भोजन वितरण का आयोजन हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »