28 Mar 2024, 13:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चेक रिपब्लिक में बाघों के मांस के अवैध कारोबार का सनसनीखेज खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 11:22AM | Updated Date: Nov 21 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्राग। चेक रिपब्लिक में बाघों के अवैध कारोबार का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अवैध तरीके से चल रहे बाघों के फार्महाउस में बाघों और अन्य बड़ी बिल्लियों को काटा गया। उनके मांस के छोटे-छोटे टुकड़े किए गए, फिर उनको उबाला गया। फिर घनाकार बंद पैकेट में उसे एशिया में 1,500 प्रति औंस के हिसाब से बेचा गया।
 
राजधानी प्राग में जब पुलिस कर्मियों ने छापा मारा तो ताजा मारे गए बाघ और एक खुला हुआ फ्रीजर मिला जो कई प्रकार के मांस के अवशेषों से भरा हुआ था। उन्हें घर में मांस और हड्डियों से भरा एक बड़ा खाना पकाने वाला बर्तन मिला, जबकि घर में छिपा कर रखी गई मूल्यवान खाल भी मिली।
 
बाघों को मारकर पकाया गया
जांचकर्ताओं का कहना है कि पहले बाघों को मारा गया, उनके टुकड़े किए गए और फिर उनको पकाया गया। पूछताछ में पता चला कि बाघों की हड्डियों को घनाकार बॉक्स में बंद किया गया था। उनकी कीमत 52 पाउंड प्रति ग्राम है जो 1472 प्रति औंस के बराबर है। बाघों के पंजे की कीमत 90 पाउंड और खाल की कीमत 3,500 पाउंड है। गार्जियन के मुताबिक, पांच साल की जांच के बाद छापे मारने वाले अधिकारियों ने पाया कि बाघों के मांस और हड्डियों से बनने वाली पारंपरिक दवा की मांग वियतनामी आबादी के बीच है। यह मांग चेक-वियतनामी समुदाय से आई थी। यह श्रमिकों की आबादी चेकोस्लाविया के कम्युनिस्ट युग के दौरान दक्षिण पूर्व एशियाई देश से आई थी। 
 
सर्कस में भी शामिल हो गया था आरोपी शख्स
जांचकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने 2013 में इस मामले में साक्ष्य को खोजा था जब एक वियतनामी शख्स के वाहन में बाघ की हड्डियां पकड़ी गई थीं। इन हड्डियों को स्लोवाकिया की प्रजनन इकाई से हासिल किया गया था। इसके अलावा बाघों से जुड़े कुछ उत्पाद चेक गणराज्य से आए थे। वह शख्स बाघों और शेरों की नस्ल के लिए एक सर्कस परिवार का सदस्य बन गया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि वह उन्हें एक चर्म प्रशाधक घर में ले गया, जिसके साथ एक और संदिग्ध व्यक्ति था। यहां वह बाघों को काटता था और उन्हें खाने वाले बर्तन में पकाता था। अवैध तरीके से हत्या और संरक्षित प्रजातियों का व्यापार के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »