19 Apr 2024, 17:26:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के सभी ट्रेनों के कोचों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : गोयल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 5:02PM | Updated Date: Nov 20 2018 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि महिला सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों के सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गोयल ने आज यहां पत्रकारों को ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश के सभी छह हजार रेल स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं और इन स्टेशनों को वाईफाई सुविधा से जोड़ा जाएगा। 
 
 उन्होंने कहा कि महिलाओं तथा अन्य सभी यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पैसेंजर रेल गाड़ी के हर कोच में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे और रेलवे पुलिस की निगरानी रहेगी। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि राजस्थान के टोंक को ट्रेन से जोड़ने के लिए सर्वे करके तरीके से काम किया जाएगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »