24 Apr 2024, 15:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राजनीतिक विवाद में उलझा चीन का सर्वोच्च सिनेमा सम्मान गोल्डन हॉर्स अवार्ड्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 1:45PM | Updated Date: Nov 20 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइपे। चीन में सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार गोल्डन हॉर्स अवार्ड्स विवादों में घिर गया है। चीन का आॅस्कर कहे जाने वाले इस पुरस्कार में दो विजेताओं के बयान से विवाद पैदा हुआ है।
 
ताइवान की राजधानी में आयोजित पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाने वाले चीन के टू मेन ने अपने भाषण में चीन-ताइवान शब्द का प्रयोग किया था। ताइवान के नागरिक इस शब्द के इस्तेमाल का विरोध करते रहे हैं। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड पाने वाली ताइवान की फू यू ने कहा, मैं उम्मीद करती हूं कि एक दिन हमारे देश को आजाद देश के रूप में पहचान मिलेगी। एक ताइवानी के तौर पर यह मेरा सबसे बड़ा सपना है।
 
फू यूईको अवर यूथ इन ताइवान डॉक्यूमेंट्री के लिए पुरस्कार मिला है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने भी फू का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ताइवान ने कभी चीन ताइवान शब्द को स्वीकार नहीं किया है क्योंकि ताइवान का अपना अस्तित्व है। ताइवान 1949 के सिविल वार में चीन से अलग हुआ था। हालांकि चीन अब भी इस पर अपना दावा जताता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »