29 Mar 2024, 05:27:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टेरेसा मे ने दी बागियों को चेतावनी - नेता पद से हटाने से ब्रेग्जिट आसान नहीं होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 12:01PM | Updated Date: Nov 20 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के बागी सांसदों को चेतावनी दी कि नेता पद से उन्हें हटाने से ब्रेग्जिट के बाद यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटेन के भावी संबंधों पर संघ के साथ वार्ता प्रक्रिया कठिन हो जाएगी। इस हफ्ते 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ से हटने से संबंधित समझौता हो जाने की घोषणा होने के बाद ब्रिटेन राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।
 
दो कैबिनेट मंत्री और दो जूनियर मंत्रियों ने मे मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और उनकी पार्टी के कुछ सांसदों ने अविश्वास-पत्र सौंपे हैं। यदि मे की पार्टी के कम से कम 15 फीसदी सांसद यानी 48 सांसद यह कहते हुए पत्र सौंपते हैं कि वह उनका समर्थन गंवा बैठी हैं तो उन्हें अविश्वास अविश्वाास प्रस्ताव का सामना करना पड़ सकता है।
 
खबरों के अनुसार पार्टी की प्रभावशाली 1922 समिति 48 सांसदों के संख्याबल के करीब पहुंच रही है जो नेतृत्व की प्रतिस्पर्धा के लिए जरूरी है। मे ने समझौते को यथासंभव श्रेष्ठ समझौता बताकर संघर्ष का निश्चय किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »